Breaking News :
>>देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर>>उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित >>दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी>>ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा>>मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज>>पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम के कार्यों का लिया जायजा>>जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज>>लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट>>आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस>>चारधाम यात्रा – सात दिन में 12.48 लाख पहुंची पंजीकरण की संख्या>>पीरियड्स से पहले और बाद में क्यों होते हैं फेस पर पिंपल्स? क्या है इसकी वजह>>देश के इन 12 राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी, आगामी 4 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी>>मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर>>उत्तराखंड में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं- डा0 धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दू नव वर्ष महोत्सव में लिया हिस्सा>>पीएम मोदी आज नुमाइश मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित, यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन >>राजमार्गों का विस्तार>>चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार >>वीकेंड पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड पहुंचे सैलानी, जाम में रेंग-रेंगकर चलते नजर आए वाहन 
उत्तराखण्ड

आसमान में आकर्षण का केंद्र बनेगा धूमकेतु, गुजरेगा धरती के करीब से

नैनीताल : ग्रहों-नक्षत्रों की तरह धूमकेतुओं की भी अपनी दुनिया है। हमारे सौरमंडल के अंतिम पंक्ति में रहने वाले धूमकेतु कभी-कभार भूले-भटके धरती के करीब आ जाते हैं। ऐसा ही एक धूमकेतु धरती के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसका नाम 46पी रिट्नेन है। 16 दिसंबर को यह धरती के 11.59 मिलियन किमी. की दूरी से होकर सूर्य की दिशा में आगे बढ़ जाएगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे के अनुसार रिट्नेन 12 दिसंबर से कोरी आंखों से दिखाई देने लगेगा, तब इसकी चमक 9.62 मैग्नीट्यूड के लगभग होगी। जैसे-जैसे यह सूर्य के निकट पहुंचेगा, सूर्य के प्रकाश में इसकी चमक बढऩे लगेगी। इससे इसकी चमकदार पूंछ भी नजर आने लगेगी। यह धूमकेतु साढ़े चार साल में सूर्य की परिक्रमा पूरी कर लेता है। इसे पूर्व दिशा में क्षितिज के करीब देखा जा सकता है। रात आठ बजे यूरेनस ग्रह व ओरायन नक्षत्र के बीच त्रिकोणीय स्थिति बनाते हुए रिट्नेन सप्तऋषि तारामंडल के समीप नजर आएगा, तब दूरबीन की मदद से इसे स्पष्टï देखा जा सकेगा। इसकी गति करीब साढ़े चार किमी प्रति सेकंड है। धरती से आगे निकलने के बाद यह सूर्य के करीब पहुंचेगा और सूर्य की परिक्रमा पूरी कर अपने पथ पर आगे बढ़ जाएगा।

काफी मात्रा में बर्फ समेटे होते हैं धूमकेतु

धूमकेतुओं में काफी मात्रा में बर्फ होती है। जब यह सूर्य के निकट पहुंचते हैं तो सूर्य की रोशनी में लाखों किमी लंबी चमकती इनकी पूंछ नजर आने लगती है। इसलिए इन्हें पुच्छल तारा भी कहा जाता है। धूमकेतुओं में बर्फ की मात्रा अधिक होने के कारण यह भी माना जाता है कि धरती पर जल पहुंचाने में इन्हीं की भूमिका रही होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि धूमकेतु सौरमंडल की उत्पत्ति में प्रकाश डालने में सहायक हो सकते हैं। जिस कारण वैज्ञानिक इनका रहस्य जानने के लिए निरंतर अध्ययन में जुटे हुए हैं।

शुक्रवार को होगी आसमानी आतिशबाजी

धूमकेतु रिट्नेन के धरती के करीब पहुंचने से दो दिन पहले एक और खगोलीय घटना होने जा रही है। यह आसमानी आतिशबाजी यानी उल्कावृष्टिï होगी। इसका नाम जमीनीड् मेटियोर शॉवर है। यह उल्कावृष्टिï 14 दिसंबर की रात को चरम पर रहने वाली है, जिसमें एक घंटे में 50 से 100 उल्कापात प्रति घंटा देखे जा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *