Breaking News :
>>बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ- बद्रीनाथ, निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में आयी ठंडक >>हरिद्वार ले जाया गया शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि>>द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी>>चारधाम यात्रा – शुरुआती 15 दिन वीआईपी दर्शन टालने का शासन ने लिया फैसला>>मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल>>जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत>>जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी>>सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू>>कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिर करना है : महाराज>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित>>हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं ? जानिए, इसका असर>>यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे हैं प्लॉन, तो पढ़ ले यह जरुरी खबर >>टी-20 विश्व कप 2024 : भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह >>आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत>>उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित >>कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स>>सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग >>सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग>>मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान>>आईपीएल 2024 के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 
उत्तराखण्डदेशधार्मिकसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

नंदा देवी समूचे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल और हिमालय के अन्य भागों में जन – जन की लोकप्रिय देवी हैं।

कुमाऊँ मंड़ल के अतिरिक्त भी नन्दादेवी समूचे गढ़वाल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं

नंदा देवी समूचे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल और हिमालय के अन्य भागों में जन – जन की लोकप्रिय देवी हैं। नंदा की उपासना प्राचीन काल से ही की जाती है । शक्ति के रूप में नंदा ही सारे हिमालय में पूजित हैं। रूप मंडन में पार्वती को गौरी के छ: रुपों में एक बताया गया है। भगवती की ६ अंगभूता देवियों में नंदा भी एक है। नंदा को नवदुर्गाओं में से भी एक बताया गया है। भविष्य पुराण में जिन दुर्गाओं का उल्लेख है उनमें महालक्ष्मी, नंदा, क्षेमकरी, शिवदूती, महाटूँडा, भ्रामरी, चंद्रमंडला, रेवती और हरसिद्धी हैं। शिवपुराण में वर्णित नंदा तीर्थ वास्तव में कूर्माचल ही है। 
कुमाऊँ में अल्मोड़ा, रणचूला, डंगोली, बदियाकोट, सोराग, क र्मी, पोथिंग, चिल्ठा, सरमूल आदि में नंदा के मंदिर हैं। अनेक स्थानों पर नंदा के सम्मान में मेलों के रूप में समारोह आयोजित होते हैं। नंदाष्टमी को कोट की माई का मेला और नैतीताल में नंदादेवी मेला अपनी सम्पन्न लोक विरासत के कारण कुछ अलग ही छटा लिये होते हैं परन्तु अल्मोड़ा नगर के मध्य में स्थित ऐतिहासिकता नंदादेवी मंदिर में प्रतिवर्ष भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लगने वाले मेले की रौनक ही कुछ अलग है।
कुमाऊँ मंड़ल के अतिरिक्त भी नन्दादेवी समूचे गढ़वाल और हिमालय के अन्य भागों में जन सामान्य की लोकप्रिय देवी हैं। 
नंदा के इस शक्ति रूप की पूजा गढ़वाल में करुली, कसोली, नरोना, हिंडोली, तल्ली दसोली, सिमली, तल्ली धूरी, नौटी, चांदपुर, गैड़लोहवा आदि स्थानों में होती है। गढ़वाल में राज जात यात्रा का आयोजन भी नंदा के सम्मान में होता है।
कुमाऊँ में अल्मोड़ा, रणचूला, डंगोली, बदियाकोट, सोराग, कर्मी, पोंथिग, कपकोट तहसील, चिल्ठा, सरमूल आदि में नन्दा के मंदिर हैं। अनेक स्थानों पर नन्दा के सम्मान में मेलों के रूप में समारोह आयोजित होते हैं। नन्दाष्टमी को कोट की माई का मेला,माँ नन्दा भगवती मन्दिर पोथिंग (कपकोट) में नन्दा देवी मेला (जिसे पोथिंग का मेला के नाम से भी जानते हैं) और नैतीताल में नन्दादेवी मेला अपनी सम्पन्न लोक विरासत के कारण कुछ अलग ही छटा लिये होते हैं परन्तु अल्मोड़ा नगर के मध्य में स्थित ऐतिहासिकता नन्दादेवी मंदिर में प्रतिवर्ष भाद्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लगने वाले मेले की रौनक ही कुछ अलग है।
पंचमी तिथि से प्रारम्भ मेले के अवसर पर दो भव्य देवी प्रतिमायें बनायी जाती हैं। पंचमी की रात्रि से ही जागर भी प्रारंभ होती है। यह प्रतिमायें कदली स्तम्भ से निर्मित की जाती हैं। नन्दा की प्रतिमा का स्वरुप उत्तराखंड की सबसे ऊँची चोटी नन्दादेवी के सद्वश बनाया जाता है। स्कंद पुराण के मानस खंड में बताया गया है कि नन्दा पर्वत के शीर्ष पर नन्दादेवी का वास है। षष्ठी के दिन गोधूली बेला में केले के पोड़ों का चयन विशिष्ट प्रक्रिया और विधि-विधान के साथ किया जाता है।
षष्ठी के दिन पुजारी गोधूली के समय चन्दन, अक्षत, पूजन का सामान तथा लाल एवं श्वेत वस्र लेकर केले के झुरमुटों के पास जाता है। धूप-दीप जलाकर पूजन के बाद अक्षत मुट्ठी में लेकर कदली स्तम्भ की और फेंके जाते हैं। जो स्तम्भ पहले हिलता है उससे नन्दा बनायी जाती है। जो दूसरा हिलता है उससे सुनन्दा तथा तीसरे से देवी शक्तियों के हाथ पैर बनाये जाते हैं। कुछ विद्धान मानते हैं कि युगल नन्दा प्रतिमायें नील सरस्वती एवं अनिरुद्ध सरस्वती की हैं। पूजन के अवसर पर नन्दा का आह्मवान ‘महिषासुर मर्दिनी’ के रूप में किया जाता है। सप्तमी के दिन झुंड से स्तम्भों को काटकर लाया जाता है। इसी दिन कदली स्तम्भों की पूजन करते है। उसके बाद मंदिर के अन्दर प्रतिमाओं का निर्माण होता है। प्रतिमा निर्माण मध्य रात्रि से पूर्व तक पूरा हो जाता है। मध्य रात्रि में इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा व तत्सम्बन्धी पूजा सम्पन्न होती है।
मुख्य मेला अष्टमी को प्रारंभ होता है। इस दिन ब्रह्ममुहूर्त से ही मांगलिक परिधानों में सजी संवरी महिलायें भगवती पूजन के लिए मंदिर में आना प्रारंभ कर देती हैं। दिन भर भगवती पूजन चलते रहते हैं। अन्त में डोला उठता है जिसमें दोनों देवी विग्रह रखे जाते हैं। नगर भ्रमण के समय पुराने महल ड्योढ़ी पोखर से भी महिलायें डोले का पूजन करती हैं। अन्त में नगर के समीप स्थित एक कुँड में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।
मेले के अवसर पर कुमाऊँ की लोक गाथाओं को लय देकर गाने वाले गायक ‘जगरिये’ मंदिर में आकर नन्दा की गाथा का गायन करते हैं। मेला तीन दिन या अधिक भी चलता है। इस दौरान लोक गायकों और लोक नर्तको की अनगिनत टोलियाँ नन्दा देवी मंदिर प्राँगन और बाजार में आसन जमा लेती हैं। झोड़े, छपेली, छोलिया जैसे नृत्य हुड़के की थाप पर सम्मोहन की सीमा तक ले जाते हैं। कहा जाता है कि कुमाऊँ की संस्कृति को समझने के लिए नन्दादेवी मेला देखना जरुरी है। मेले का एक अन्य आकर्षण परम्परागत गायकी में प्रश्नोत्तर करने वाले गायक हैं, जिन्हें बैरिये कहते हैं। 
देहरादून में भी नन्दाष्टमी के पवन अवसर पर माँ नंदा देवी की भव्य डोली यात्रा का आयोजन हमारी संस्कृति के संरक्षण में एक सराहनीय कदम है |

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *